राज्य सरकार और प्रशासन को निर्देशित करें उनकी कोई भी कार्यवाही

हल्द्वानी हिंसा को लेकर इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल शानिवार को राज्यपाल से मिला और हल्द्वानी हिंसा को लेकर मामले की जांच कराने को कहा।
शनिवार सुबह राज्यपाल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी हिंसा को लेकर प्रशासन पर सवाल खडे किए और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई में उचित और अनुचित का ध्यान रखने की बात कही। साथ ही कहा कि मामले में पुलिसिया प्रति हिंसा नहीं होनी चाहिए। 
उन्होंने हल्द्वानी हिंसा मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की जरूरत बताते हुए न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के सेवारत अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश से करवाने को कहा।

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter