आईपीएल 2026: अभिषेक, ट्रेविस और हेनरिक की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच ने बनाए 226 रन

कोलकाता, 2 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को जीत के लिए 227 रन का टारगेट दिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले के साथ जीत का खाता खोलना चाहेंगी। एसआरएच को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन का अहम योगदान रहा। 

गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए। ट्रेविस 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए।

पावरप्ले की सामाप्ति तक एसआरएच ने 2 विकेट खोकर 84 रन बना लिए थे। 9वें ओवर में टीम को कप्तान ईशान किशन (14) और अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 48 रन) के रूप में दो झटके लगे।

एसआरएच की टीम 9.2 ओवरों में 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से हेनरिक क्लासेन ने नितीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन जोड़े। नितीश 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 4 चौके शामिल रहे। केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 41 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि वैभव अरोड़ा को 2 सफलताएं हाथ लगीं। कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट निकाला।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने, जयदेव उनादकट।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement