विमेंस एशिया कप: यूएई को 34 रन से मात देकर बांग्लादेश ने बनाई

दुबई, 8 सितंबर । बांग्लादेश ने 'विमेंस एशिया कप 2026' के 12वें मुकाबले में यूएई के खिलाफ 34 रन से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल का अंतिम टिकट अपने नाम कर लिया है। यह टीम 10 सितंबर को 'सेमीफाइनल-1' में भारत का सामना करेगी, जबकि 11 सितंबर को 'सेमीफाइनल-2' में पाकिस्तान के सामने श्रीलंकाई टीम होगी।

मंगलावर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने 7 विकेट खोकर 103 रन बनाए। इस टीम को मुकाबले की तीसरी गेंद पर दिलारा अख्तर (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। उस समय तक टीम का खाता नहीं खुल सका था। इसके बाद 8 के स्कोर पर शोभना मोस्तरी (3) भी पवेलियन लौट गईं।

यहां से कप्तान निगार सुल्ताना ने जुवैरिया फिरदौस के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 37 के स्कोर तक पहुंचाया। फिरदौस 20 गेंदों में 2 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं।

यहां से कप्तान निगार सुल्ताना ने शर्मिन अख्तर के साथ चौथे विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी करते हुए टीम को अर्धशतक के पार पहुंचा दिया। सुल्ताना 28 गेंदों में 3 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुईं।

टीम ने 52 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद 55 रन तक छठा विकेट भी गिर गया। यहां से नाहिदा अख्तर ने शर्मिन अख्तर के साथ 43 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जैसे-तैसे शतक के करीब पहुंचाया।

शर्मिन अख्तर 31 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे। नाहिदा 26 गेंदों में 1 चौके के साथ 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से सुरक्षा कोट्टे ने 4 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि इंदुजा नंदकुमार ने 2 विकेट झटके। अर्चरा सुप्रिया और जननी तिरुक्कुमारन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में यूएई निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 69 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए तीर्था सतीश ने 11 रन और हीना होटचंदानी ने 18 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सकीं।

बांग्लादेश की तरफ से राबिया खान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मारुफा अख्तर और नाहिदा अख्तर को 2-2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, सुल्ताना खातून और फहिमा खातून ने 1-1 सफलता प्राप्त की।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter