आईपीएल 2026: अंगकृष का तूफानी अर्धशतक, केकेआर ने आरसीबी को दिया 193 रन का टारगेट

रायपुर, 13 मई । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अंगकृष रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 193 रन का टारगेट दिया है। आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी।

बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जारी यह मुकाबला बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ। हालांकि, ओवरों में कटौती नहीं की गई। मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी की। एलन 8 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 25 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 48 के स्कोर तक पहुंचाया। रहाणे ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 19 रन की पारी खेली।

यहां से अंगकृष ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 116 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कैमरून 24 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 192/4 के स्कोर तक पहुंचाया।

अंगकृष 46 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने 1-1 विकेट निकाला।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी शामिल हैं।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन में जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी और जोश हेजलवुड को मौका दिया गया है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement