क्रिकेट - पेज 14
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज जैकब मार्टिन को पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 साल पुराने एक मामले में बड़ी राहत दी है। 2004 के इस मामले में कोर्ट ने मार्टिन को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑलराउंडर शादाब खान के शानदार प्रदर्शन के दम पर एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स को 3 विकेट से हरा दिया।।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से साउथ मैके में खेला जाना है। बांग्लादेश के हेड कोच फिल सिमंस के सामने यह समस्या है कि किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 29 रन से बड़ी जीत हासिल की।।
देहरादून टी20 लीग के पहले संस्करण के लिए मसूरी थंडर ने अपने प्लेयर प्री-साइनिंग की घोषणा कर दी है। टीम में आईपीएल स्टार आकाश मधवाल और इंडिया अंडर-19 टीम के उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी शामिल हैं।
मोंटी देसाई ने कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 1 मई 2026 को टीम के साथ बतौर कोच दूसरे कार्यकाल के नियुक्त किया गया था।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। लायंस के लिए नितीश राणा और कप्तान आयुष डोसेजा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 34वें मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया। नॉर्थ दिल्ली से मिले 208 रनों के लक्ष्य को साउथ दिल्ली ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।
जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने महिला टीम का ऐलान कर दिया है। युवा तेज गेंदबाज कैटलिन विंगार्ड, नथाबिसेंग निनी और ऑफ-स्पिनर लुयांडा न्ज़ुजा को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रनों से हराया। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


