क्रिकेट - पेज 33
महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल किया है।
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को उच्च-स्तर की टी20 क्रिकेट का लगातार अनुभव देकर उन्हें विकसित करना होना चाहिए। साथ ही खेल को एक बड़े वैश्विक स्टेज के लिए तैयार करना चाहिए।
महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लंदन के केनिंग्टन ओवर मैदान पर खेला जाना है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मेजबान टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ बोलबाला रहा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि इंटरनेशनल डेब्यू में हो रही यह देरी वैभव पर और दबाव बढाएगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बारिश विलेन साबित हुई। झमाझम बारिश के कारण मैच में दूसरी पारी नहीं हो सकी और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। हालांकि, इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की।
अभिषेक शर्मा सबसे कम गेंदों में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीम) बन गए हैं। 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में यह कारनामा किया।
जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 85 रन के अंतर से गंवाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। तौहीद हिरदॉय को कप्तान नियुक्त किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज करते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने फाइनल में पहुंचने का श्रेय अपनी टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिया है।
इंग्लैंड को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


