क्रिकेट - पेज 41
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 19वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली से मिले 221 रनों के लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल किया।
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 'हाई स्कोरिंग' मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया।
-
श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
-
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर टीम इंडिया के श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
-
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे।
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 17वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
-
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले भारत की बैटिंग योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
-
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। पंत का कहना है कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह दिल्ली से अपने मूल स्थान पर शिफ्ट हो सकें।
-
अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 92 रनों से हराया। अफगानिस्तान की जीत के नायक राशिद खान रहे, जिन्होंने सिर्फ 34 रन देकर 6 विकेट निकाले।
-
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने लगभग दो साल तक इंग्लैंड लायंस का हेड कोच बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इस साल के आखिर में अपने कोचिंग करियर का अगला चैप्टर शुरू करने वाले हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.