वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026: भारत की बादशाहत, 22 गोल्ड के साथ मेडल टैली में 'नंबर-1'

अहमदाबाद, 6 जून । वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन, मेजबान भारत ने अपने गोल्ड मेडल की संख्या को 20 के पार पहुंचा दिया, जबकि नेपाल, जापान और अमेरिका ने एक-एक गोल्ड मेडल जीते हैं।

शनिवार को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में जारी इस प्रतियोगिता के लगातार तीसरे दिन भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और सभी उम्र के वर्गों के लगभग हर इवेंट में मेडल जीते। फिलहाल भारत के नाम 22 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है।

नबीला सोल बाराजा के 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल ने अर्जेंटीना ओवरऑल स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, जबकि सिंगापुर 2 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया। बड़ी छलांग लगाते हुए नेपाल मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जिसने 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

मेजबान भारत की तरफ से 122 सदस्यों की टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें एथलीट 6 उम्र के वर्गों में मुकाबला कर रहे हैं। सब-जूनियर पुरुष और महिला (10-14 साल), जूनियर पुरुष और महिला (14-18 साल), सीनियर (18-28 साल), सीनियर ए (28-35 साल), सीनियर बी (35-45 साल) और सीनियर सी (45-55 साल)।

पारंपरिक योगासन सीनियर ए महिला कैटेगरी में देश का पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली ऋतु मंडल ने टीम गोल्ड भी अपने नाम किया है। वहीं, जापान की मियोको कुसुनोकी (पारंपरिक योगासन सीनियर सी कैटेगरी), नेपाल की दुर्गा पंटा (फॉरवर्ड बेंड सीनियर सी महिला) और यूएसए के केमी ब्लेक (बैक बेंड सीनियर बी पुरुष) ने गोल्ड मेडल जीतकर मेडल टैली में अपने-अपने देशों का स्थान ऊपर पहुंचाया।

परिणाम

ट्रेडिशन योगा

सीनियर सी विमेंस: गोल्ड– मियोको कुसुनोकी (जापान) 58.28, सिल्वर– महुआ मंडल (ओमान) 57.34, ब्रॉन्ज – अमृता राजूवेलू (रोमानिया), टेट्याना टोलबाटोवा (नीदरलैंड) 55.97

फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल:

सीनियर सी मेंस: गोल्ड– दिलीप कुमार (भारत) 46.12, सिल्वर– राजेंद्र रिमाल (नेपाल) 39.31, ब्रॉन्ज– दिमित्री वोल्कोव (रूस), सजाया अट्टाडा (यूएसए) 33.97

सीनियर सी विमेंस: गोल्ड– दुर्गा पंटा (नेपाल) 44.30, सिल्वर– सुमन यादव (भारत) 41.99, ब्रॉन्ज– अमृता राजूवेलू (रोमानिया) 39.63, कामिनी मगनलाल (न्यूजीलैंड) 39.63

बैक बेंड इंडिविजुअल:

सीनियर सी मेंस: गोल्ड– वीरेंद्र यादव (भारत) 38.85, सिल्वर – राजेंद्र रिमाल (नेपाल) 36.81, ब्रॉन्ज– ताकुरो सातो (जापान) 32

सीनियर बी मेंस: गोल्ड– केमी ब्लेक (यूएसए) 39.23, सिल्वर– टीना खातून (भारत) 38.10, ब्रॉन्ज– टैम होई चिंग (हांगकांग) 36.15

सीनियर सी विमेंस: गोल्ड– गायत्री देवी (भारत) 36.61, सिल्वर– जानुका ढुंगाना (नेपाल) 31.14, ब्रॉन्ज– कागिसो सेबाताना (बोत्सवाना) 30.35

ट्विस्टिंग बॉडी इंडिविजुअल:

सीनियर ए मेंस: गोल्ड– अनुराग मलिक (भारत) 42.61, सिल्वर– करीमु स्वाफी (तंजानिया) 39.45, ब्रॉन्ज– नथानिएल टैन (सिंगापुर) 38.92

सीनियर ए विमेंस: गोल्ड – नबीला सोल बाराजा (अर्जेंटीना) 43.77, सिल्वर– सीमा पवार (भारत) 43.30, ब्रॉन्ज– मिसाकी योकोयामा (जापान) 39.15

सीनियर सी विमेंस: गोल्ड- कुदुमुला वनजा (भारत) 42.75, सिल्वर- दुर्गा पांटा (नेपाल) 40.19, ब्रॉन्ज- महुआ मंडल (ओमान) 39.78

सीनियर सी मेंस: गोल्ड- इंद्रजीत (भारत) 46.64, सिल्वर- दिमित्री वोल्कोव (रूस) 35.57, ब्रॉन्ज- नामराज धुंगाना (नेपाल) 35.21

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement