वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप: पूर्व मिस गुजरात सुपर मॉडल हीना राजगोर ने जीता गोल्ड, 50 मेडल के साथ टॉप पर भारत

अहमदाबाद, 7 जून । वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 में रविवार को पूर्व मिस गुजरात सुपर मॉडल हीना राजगोर ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ मेजबान देश ने टॉप पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। ईकेए एरिना में जारी योगासन चैंपियनशिप में भारत ने अब तक कुल 50 मेडल (40 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं, जिसके साथ मेजबान देश मेडल टैली में सबसे ऊपर है।

जापान ने 2 और गोल्ड मेडल अपने खाते में जोड़ लिए हैं, जिससे उसके कुल गोल्ड मेडल की संख्या 3 पहुंच गई है। कुल 10 मेडल के साथ जापान फिलहाल दूसरे पायदान पर है, जबकि सिंगापुर 6 मेडल (जिनमें 2 गोल्ड शामिल हैं) के साथ तीसरे स्थान पर है।

गुजरात के भुज की रहने वालीं राजगोर योग में पीएचडी कर रहीं हैं, जिन्होंने सीनियर बी महिला कैटेगरी में 'फॉरवर्ड बेंड' प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43.50 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता। ओमान की प्रीति जैमानी ने 38.15 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर अपने नाम किया, जबकि रूस की स्वेतलाना लुकाशोवा और जॉर्डन की माया अल अलोस्ताथ ने संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों का गोल्ड मेडल की दौड़ में दबदबा रहा, वहीं जापान ने दो गोल्ड मेडल जीते। रूस तथा उज्बेकिस्तान ने एक-एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

हिसाशी वतानाबे (सुपाइन इंडिविजुअल सीनियर बी पुरुष) और टोमोका शिमिज़ु (लेग बैलेंस इंडिविजुअल सीनियर सी महिला) ने जापान के लिए गोल्ड मेडल जीते, जबकि रूस की स्वेतलाना लुकाशोवा ने सुपाइन इंडिविजुअल में सीनियर बी महिला कैटेगरी जीती। कमोलातदीन राखमनोव ने लेग बैलेंस व्यक्तिगत सीनियर सी पुरुष वर्ग में उज्बेकिस्तान के लिए चैंपियनशिप का पहला गोल्ड जीता।

परिणाम:

आर्टिस्टिक सिंगल:

सब जूनियर मेंस: गोल्ड- रोहन तायडे (भारत) 110.13, सिल्वर- प्रयास चौहान (नेपाल) 43.39, ब्रॉन्ज- यतीश कृष्णथन (श्रीलंका) 24.35

जूनियर मेंस: गोल्ड- तृप्ति डोंगरे (भारत) 112.63, सिल्वर- स्टोइयान एंड्रिया (रोमानिया) 65.54, ब्रॉन्ज- किमानी ब्लेक (यूएसए) 57.26 सेकेंड

वरिष्ठ विमेंस: गोल्ड- रुद्राक्षी भावे (भारत) 114.25, सिल्वर- लाम नगा मन (हांगकांग) 80.83, ब्रॉन्ज- चांदनी परियार (नेपाल) 74.98

वरिष्ठ मेंस: गोल्ड- अर्जुन परमार (भारत) 99.50, सिल्वर- बात्रोमो माकुम्बी (तंजानिया), एलन (उज्बेकिस्तान) 80.13, ब्रॉन्ज- ओसवर्ड लिफुम्बे (जिम्बाब्वे), वेरोन ओविनो (केन्या) 67.09

जूनियर मेंस: गोल्ड- रितिका बिश्नोई (भारत) 112.88, सिल्वर- संदेश धीताल (नेपाल) 64.74, ब्रॉन्ज- लथुरशन कृष्णकुमार (श्रीलंका) 52.23

सुपाइन इंडिविजुअल:

सीनियर ए विमेंस: गोल्ड- निशा चावड़ा (भारत) 38.92, सिल्वर- नबीला बर्राजा (अर्जेंटीना) 36.15, ब्रॉन्ज- ग्वेन ओंग कुई फैन (सिंगापुर), सोना सोघोयान (आर्मेनिया) 34.99

सीनियर ए मेंस: गोल्ड- विकास लाथेर (भारत) 39.59, सिल्वर- करीमा स्वाफी (तंजानिया) 37.92, ब्रॉन्ज- शाकिरोव दिमित्रिच (उज्बेकिस्तान) 36.44

सीनियर बी विमेंस: गोल्ड- स्वेतलाना लुकाशोवा (रूस) 38.62, सिल्वर- अमिता कुमारी (भारत) 37.46, ब्रॉन्ज- श्रीजना श्रेष्ठ (नेपाल) 36.88

सीनियर बी मेंस: गोल्ड- हिसाशी वतनबे (जापान) 41.79, सिल्वर- रोहित चव्हाण (भारत) 41.78, ब्रॉन्ज- डेनिल रायकोव (किर्गिस्तान) 38.82, मोआताज हिंदवी (मिस्र) 38.82

ट्रेडिशनल योगासन:

सब जूनियर विमेंस: गोल्ड- देवांशी गर्ग (भारत) 62.58, सिल्वर- सुहारिका कार्की (नेपाल) 61.00, ब्रॉन्ज- अहाना गोस्वामी (ओमान) 60.92

फॉरवर्ड बेंड:

सीनियर बी विमेंस: गोल्ड- हीना राजगोर (भारत) 43.50, सिल्वर- प्रीति जैमानी (ओमान) 38.15, ब्रॉन्ज- स्वेतलाना लुकाशोवा (रूस), माया अल अलोस्ताथ (जॉर्डन) 36.96

लेग बैलेंस इंडिविजुअल:

सीनियर सी विमेंस: गोल्ड- टोमाको शिमिजु (जापान) 31.84, सिल्वर- डोमा चंदा (मॉरीशस) 30.47, ब्रॉन्ज- सुधा (भारत) 30.30

सीनियर सी मेंस: गोल्ड- कमोलतदीन राखमनोव (उज्बेकिस्तान) 37.33, सिल्वर- सतीश कुमार गुजराती (भारत) 36.35, ब्रॉन्ज- ताकुरो सातो (जापान) 29.35

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement