बीडब्लयूएफ यूएस ओपन: तन्वी, देविका, रौनक और श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत

फुलरटन (यूएस), 25 जून । वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार ने 'यूएस ओपन' में शानदार शुरुआत करते हुए आसान जीत दर्ज की है।

विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में तन्वी ने जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से मात दी, जबकि देविका ने पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो को 21-14, 21-14 से हराया।

उभरते हुए खिलाड़ी रौनक चौहान ने पूर्व वर्ल्ड जूनियर सिल्वर मेडलिस्ट एस. शंकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से हराया। इसके बाद पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत ने हमवतन डी. सनीथ के खिलाफ 21-14, 21-12 से जीत हासिल की। यह मुकाबला सिर्फ 30 मिनट तक चला।

विमेंस सिंगल्स में रक्षिता श्री और मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव रावत और के. मनीषा की जोड़ी भी अगले दौर में पहुंच गई। रक्षिता ने चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा को 21-15, 21-8 से शिकस्त दी, जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव रावत और मनीषा ने इंडोनेशिया के विरवान एहसान एडम और सेरेना कानी को 26 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-16 से मात दी।

पहले दिन, विमेंस डबल्स जोड़ी ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्ज को मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाते हुए अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

विमेंस डबल्स ड्रॉ में ट्रेसा और गायत्री ही एकमात्र भारतीय जोड़ी हैं। ट्रेसा के चोट से उबरने के लिए तीन महीने के रिहैबिलिटेशन के बाद, यह जोड़ी इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन में वापसी कर चुकी थी।

मेंस डबल्स ड्रॉ में कोई भी भारतीय जोड़ी शामिल नहीं होगी, क्योंकि एशियन गेम्स के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अभी खेल से दूर हैं। सात्विक इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन के दौरान लगी चोट से अभी भी उबर रहे हैं। इस बीच, मेंस सिंगल्स के मौजूदा चैंपियन आयुष शेट्टी पिछले साल यूएस ओपन में जीते अपने खिताब का बचाव करने के लिए वापस नहीं आएंगे। यूएस ओपन के एक और पूर्व भारतीय चैंपियन, एचएस प्रणय भी इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं हुए।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement