अन्य खेल - पेज 52
-
पिछले हफ्ते की विजेता अन्विता नरेंद्र विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 8वें लेग में हिस्सा नहीं लेंगी। हालांकि, बेंगलुरु गोल्फ क्लब में होने वाली इस प्रतियोगिता में 57 खिलाड़ियों का फील्ड अभी भी बहुत मजबूत है, जिनमें 12 एमेच्योर शामिल हैं।
-
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने 'ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम' के लिए 12 सदस्यीय टीम घोषित की है। यह प्रतियोगिता चेक गणराज्य में 17-21 जून के बीच खेली जाएगी।
-
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के सचिव जनरल वीरेंद्र सचदेवा ने धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की जमकर तारीफ की है। धीरज और कुमकुम की जोड़ी ने अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप में रिकर्व मिक्स्ड टीम का स्वर्ण पदक जीता है।
-
भारतीय रिकर्व तीरंदाजों धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए रविवार को अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर रिकर्व मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने एक रोमांचक फाइनल में किम जे-डेओक और ओह ये-जिन को 5-1 (37-36, 37-36, 39-39) से हराया।
-
स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का नाम बेशक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा घोषित प्रोविजनल सूची में है, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत की एथलेटिक्स टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है।।
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दो बार की मेडलिस्ट पीवी सिंधु और एशियन गेम्स 2022 में पुरुषों के डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
-
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा ने दिग्गज शूटर (निशानेबाज) और कोच रहे जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अवनि ने कहा कि वह एक ऐसे इंसान के जाने से बहुत दुखी हैं, जिसने भारतीय शूटिंग में अहम भूमिका निभाई।
-
भारत के पूर्व शूटर और दिग्गज कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। जसपाल के निधन पर भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने भावुक पोस्ट शेयर किया है।
-
भारतीय शूटिंग जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के निधन से खेल जगत के साथ ही पूरा देश शोक में है। 49 वर्ष की उम्र में उनके निधन के बाद रॉय कपूर फिल्म्स ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए खुलासा किया कि उनकी जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक पर काम चल रहा था।
-
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और प्रतिष्ठित कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित प्रतियोगिता से लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.