अन्य खेल - पेज 58
-
एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के छठे दिन भारत की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 77 किलोग्राम भारवर्ग में तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। चीन की गुइफांग लियाओ ने तीनों गोल्ड मेडल जीते, जबकि डीपीआर कोरिया की क्योंग र्योंग किम ने तीनों सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
-
नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन को हराने वाली साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है।।
-
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटैलियन ओपन में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा है। रविवार को अलेक्जेंडर ने बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स को 6-1, 6-4 से हराते हुए रोम में मास्टर्स 1000 इवेंट के चौथे राउंड में जगह बनाई।
-
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बावजूद दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।।
-
दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटैलियन ओपन की धमाकेदार शुरुआत की है। सिनर ने दूसरे राउंड में सेबेस्टियन ऑफनर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।
-
भारत की सिमरनजीत कौर ने चीन के शंघाई में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह पहली बार है, जब सिमरनजीत किसी वर्ल्ड कप स्टेज के अंतिम चार में पहुंची हैं।
-
निर्णायक फ्रेम में निर्णायक ब्रेक के साथ, वू यिज ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के शॉन मर्फी को 18-17 से हराकर अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता। यह लगातार दूसरी बार है जब किसी चीनी खिलाड़ी ने स्नूकर का सर्वोच्च सम्मान जीता है, इससे पहले पिछले साल झाओ ज़िनटोंग ने यह उपलब्धि हासिल की।
-
14 वर्षीय अपार सक्सेना ने यूरोप भर में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) का खिताब हासिल कर लिया है, जिन्होंने सिर्फ 5 हफ्तों में इसके लिए जरूरी तीनों मानदंड पूरे कर लिए।।
-
भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ संजय सिंह ने विनेश फोगाट द्वारा सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर उठाई गई चिंताओं का जवाब दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महासंघ इसकी पूरी जिम्मेदारी ले रहा है।
-
भारत की श्रुति अहलावत ने आईटीएफ डब्ल्यू15 के सिंगल्स फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। 27 अप्रैल से 3 मई तक डीएलटीए स्टेडियम में खेले गए इस टूर्नामेंट के हाई-क्वालिटी मुकाबलों के बाद जेनिया लास्कुतोवा और एकातेरिना याशिना ने डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.