विधानसभा चुनाव 2026 - पेज 17
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भय और आतंक के साए से बाहर निकल रही है।
-
पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी भी तेज हो गई है।
-
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर अपने मेनिफेस्टो में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
-
गौरबाजार, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
-
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसमें सभी 234 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4,023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।।
-
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने महिला आरक्षण बिल (संविधान 131वां संशोधन विधेयक) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों और राष्ट्र के नाम संबोधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे 'राजनीतिक ड्रामा' और 'झूठ का पुलिंदा' बताया।
-
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बिल्कुल टीएमसी के गुंडों को सावधान हो जाना चाहिए।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि चार रैलियों के बीच उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दावा किया है कि यहां भाजपा के पक्ष में माहौल है और जनता डबल इंजन सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है, बंगाल की पहचान बचाने के लिए है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.