विधानसभा चुनाव 2026
तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वे पहली बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपना वोट डाल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हिंसा और तनाव की खबरें सामने आई हैं। बीरभूम जिले के लाबपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा के चुनाव एजेंट बिश्वजीत मंडल पर कथित तौर पर हमला किया गया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि जनता को ममता दीदी का विकास पसंद है और जनता का टीएमसी पर पूरा विश्वास है। पठान ने दावा किया कि इस बार भी जनता टीएमसी की सरकार बनाने वाली है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जारी मतदान के बीच मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों में झड़पें हुई हैं। हालांकि, इन घटनाओं को लेकर चुनाव आयोग ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। इस दौरान पश्चिम बंगाल के सीईओ राज्य स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से वेब कास्टिंग और मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए पूरे चुनावी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती दो घंटों में पश्चिम बंगाल में 18 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है। इस अवसर पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अधिकारियों के साथ गुरुवार को दार्जिलिंग जिले के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा किया और चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। हालांकि, कई बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी देखने को मिली है, जिसके कारण मतदान शुरू होने में देरी हुई।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू हो गया है। तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

