होर्मुज जलडमरूमध्य में जबरन घुसे अमेरिकी युद्धपोत, ईरान ने की गोलीबारी

बीजिंग, 5 मई । अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए तथाकथित अभियान शुरू करने पर जोर देने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है।

ईरानी सेना ने 4 मई को एक बयान जारी कर कहा कि उस दिन एक अमेरिकी विध्वंसक पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आने का प्रयास किया और शुरुआती चेतावनियों को नजरअंदाज करने के बाद, ईरानी नौसेना ने दुश्मन पोत के पास चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।

उसी दिन अमेरिकी सेना ने बताया कि फंसे जहाजों को निकालने के लिए अभियान के पहले चरण के रूप में, अमेरिकी ध्वज वाले दो व्यापारिक जहाज सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गए थे।

4 तारीख की सुबह अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के वायदा भाव में 5% से अधिक की तेजी आई, जो इस अफवाह से प्रभावित थी कि अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर ईरानी सेना की मिसाइल से हमला किया गया था, लेकिन बाद में यह तेजी वापस गिर गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter