ईरान युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है, अगर वे हमारी शर्तें मान लें: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन, 6 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ युद्ध का बचाव किया और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ इसलिए है, ताकि तेहरान के पास परमाणु हथियार न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी शर्तें मान ले, तो युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “वे बेवकूफ हैं, क्योंकि यह युद्ध एक ही चीज के लिए है क‍ि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि अगर ईरान अमेरिका की मांगों को पूरा कर ले, तो यह संघर्ष जल्दी खत्म हो सकता है। उन्हें कुछ जरूरी चीजें करनी होंगी।

ट्रंप ने मौजूदा जंग को ओबामा-युग की न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने के अपने पहले के फैसले से जोड़ा। उन्होंने कहा क‍ि अगर हम बराक हुसैन ओबामा के समझौते को नहीं तोड़ते… तो इजरायल खत्म हो चुका होता। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका की कार्रवाइयों ने ईरान की नेतृत्व प्रणाली को बदल दिया है। ट्रंप ने कहा क‍ि हमने पूरी तरह से सरकार बदल दी। पहली सरकार खत्म कर दी गई। दूसरी सरकार भी खत्म कर दी गई। अब जो लोग अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं, वे काफी ज्यादा वाजिब हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान से बातचीत ईमानदारी के साथ हो रही है।

उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कम हो गई है। वे वापस नहीं लड़ सकते। उनके पास कोई क्षमता नहीं है। कुछ मिसाइलें बची हैं, कुछ ड्रोन बचे हैं, लेकिन मूल रूप से कोई ताकत नहीं बची। 

राष्ट्रपति ने हाल ही में दो अमेरिकी पायलटों को ईरान से बचाने के मिशन का जिक्र भी किया और इसे अमेरिका की सैन्य ताकत के रूप में बताया। उन्होंने कहा क‍ि हम एक नहीं, दो लोगों को सुरक्षित वापस लाए।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अभी भी कई विकल्प हैं। उन्होंने कहा क‍ि हम अभी भी निकल सकते हैं, और उन्हें 15 साल लगेंगे अपनी शक्ति को दोबारा बनाने में, लेकिन मैं इसे खत्म करना चाहता हूं।

उन्होंने दोबारा कहा कि यह युद्ध ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकने के लिए है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement