दुबई एयरपोर्ट ने ड्रोन हमले के बाद सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित किया

नई दिल्ली, 16 मार्च। दुबई एयरपोर्ट ने सोमवार को ऐलान किया है कि एक ड्रोन के फ्यूल टैंक से टकराने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसने सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  

दुबई एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर डीएक्सबी (दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। ताजा उड़ान अपडेट के लिए कृपया अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।"

दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें।

दुबई मीडिया कार्यालय ने 'एक्स' पर लिखा, "आगे की जानकारी उपलब्ध होते ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा की जाएगी।"

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन के ईंधन टैंक से टकराने के बाद आग लग गई, जिसके बाद आपातकालीन टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि दुबई नागरिक सुरक्षा दल को आग बुझाने के लिए तुरंत तैनात किया गया था और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को सक्रिय करने के कारण किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

दुबई नागरिक सुरक्षा दल को आग बुझाने के लिए तुरंत तैनात किया गया और सुरक्षा उपायों को लागू करने के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

इस बीच, सोमवार को कोच्चि से दुबई जा रही एमिरेट्स की एक फ्लाइट हमले की सूचना मिलने के बाद वापस लौट गई।

सीआईएएल के प्रवक्ता ने बताया, “फ्लाइट ईके533 कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीआईएएल) से सुबह 4:30 बजे 325 लोगों को लेकर रवाना हुई थी। रास्ते में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया।”

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने संघर्ष शुरू होने के बाद से छह लोगों की मौत की सूचना दी है - चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी। तकनीकी खराबी के कारण हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सैनिकों की मौत हो गई थी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement