नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ साउथकॉम की एक और कार्रवाई, पूर्वी प्रशांत

वॉशिंगटन, 16 सितंबर । अमेरिकी साउथ कमांड (साउथकॉम) ने मंगलवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ एक और कार्रवाई को अंजाम द‍िया। साउथकॉम के न‍िर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने फ्लोटिंग रिफ्यूलिंग स्टेशन को डुबो द‍िया।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर साउथकॉम ने घटना की जानकारी साझा की।

साउथकॉम ने पोस्‍ट में बताया, ''15 सितंबर को साउथकॉम (यूएस सदर्न कमांड) के निर्देश पर, जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नशा तस्करी से जुड़ी समुद्री गतिविधियों का समर्थन कर रहे एक तैरते हुए ईंधन भरने वाले स्टेशन (फ्लोटिंग रिफ्यूलिंग स्टेशन) को सफलतापूर्वक रोक लिया।''

साउथकॉम ने बताया क‍ि खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि यह जहाज हिंसक ड्रग तस्कर संगठन 'लॉस चोनेरोस' से जुड़ा हुआ था। जहाज से हटाए गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

जहाज की पूरी जांच करने और चालक दल (क्रू) को सुरक्षित उतारने के बाद, अमेरिकी बलों ने उस जहाज को डुबो दिया।

जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम ने कहा कि वह पश्चिमी गोलार्ध में ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने वाले लॉजिस्टिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सटीक और पेशेवर तरीके से अभियान चलाता रहेगा।

साउथकॉम के कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन ने कहा क‍ि हम इन ड्रग तस्‍करों पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं और उन्हें वहीं नुकसान पहुंचा रहे हैं जहां सबसे ज्यादा असर होता है। हम उनके जटिल नेटवर्क को तोड़ रहे हैं, उनकी उन्नत सप्लाई और लॉजिस्टिक व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं और उनकी वित्तीय ताकत को कमजोर कर रहे हैं। यही पूरे सिस्टम पर व्यापक दबाव बनाने की रणनीति का उदाहरण है।"

इससे पहले भी 7 सितंबर को यूएस साउथ कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध ड्रग तस्करी गतिविधियों का समर्थन कर रहे एक तैरते हुए आपूर्ति स्टेशन जहाज को सफलतापूर्वक रोककर डुबो द‍िया था।

जहाज पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंपा गया था। जहाज की पूरी जांच करने और चालक दल को सुरक्षित उतारने के बाद अमेरिकी बलों ने उस जहाज को समुद्र में डुबो दिया।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter