ईरान में सुनी गईं धमाकों की आवाजें, यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरानी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

तेहरान, 18 जुलाई । अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का दौर जारी है। ईरानी मीडिया ने बताया कि शुक्रवार रात को ईरान के कई प्रांतों में धमाके सुने गए। यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक नया दौर शुरू करने की घोषणा की, जिसके बाद तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई।

ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा कि धमाकों की खबर बुशहर प्रांत के साथ-साथ होर्मोजगान प्रांत के सिरिक और केशम प्रांत में भी मिली है, लेकिन अभी तक टारगेट, हताहतों या हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस बीच, ईरान की आधिकारिक आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने कहा कि ईरान के मध्य यज्द प्रांत में पांच धमाकों की आवाज सुनी गई।

सेंट्रल कमांड की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई जानकारी में बताया गया कि कमांड ने लगातार सातवीं रात ईरान के खिलाफ हमलों का एक नया दौर शुरू किया। ये हमले ईरानी सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए किए गए हैं।

अमेरिका का कहना है कि ये हमले ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करने के लिए किए जा रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड गुरुवार देर रात को जानकारी दी कि अमेरिकी सेना दर्जनों ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन ठिकानों में तटीय निगरानी और एयर डिफेंस साइटें, मिलिट्री लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर और समुद्री संपत्तियां शामिल हैं। वहीं, अमेरिकी सेना में फाइटर जेट, ड्रोन और जंगी जहाज शामिल हैं।

जिन ठिकानों पर हमला हुआ, उनमें चाह बहार शाहिद कलंतरी पोर्ट पर निगरानी टावर भी शामिल था। ये ठिकानों ईरान की ओमान की खाड़ी के तट पर समुद्री निगरानी नेटवर्क का हिस्सा हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आरोप लगाया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को ट्रैक करने और उन्हें टारगेट करने के लिए टावर का इस्तेमाल किया।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईआरजीसी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसकी सेनाओं ने बहरीन में अमेरिका के बिना पायलट वाले जहाजों वाले डिपो को टारगेट किया और उनमें से बड़ी संख्या को नष्ट कर दिया।

इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स के आधिकारिक न्यूज आउटलेट सेपा न्यूज में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि उसके जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने बहरीन में मुख्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर को भी निशाना बनाया। इसका इस्तेमाल अमेरिका टारगेट का पता लगाने और युद्ध अपराध करने के लिए करता था। ईरान ने दावा किया कि उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

आईआरजीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसके एयर डिफेंस फोर्स ने दक्षिण-पश्चिमी खुजस्तान प्रांत में रामशीर प्रांत के ऊपर एक एरोविरोनमेंट आरक्यू-11 रेवेन ड्रोन को मार गिराया।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement