गुयाना नाव हादसे में अब तक 27 शव बरामद, 83 लोग लापता, 69 को किया गया रेस्क्यू

जॉर्ज टाउन, 21 जुलाई । गुयाना में नाव पलटने की एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें करीब 27 लोगों की मौत हो गई है। गुयाना सरकार की ओर से सोमवार (स्थानीय समय) को दी गई जानकारी के अनुसार, हफ्ते के अंत में तट के पास पलटी हुई एक नाव से 27 शव बरामद किए गए हैं। घटना के दौरान नाव पर 179 लोग सवार थे।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार देर रात नाव पलटने के बाद दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि गलत पैसेंजर लिस्ट और क्रू के ड्रग्स लेने की वजह से यह स्थिति हुई होगी।

गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने सोमवार को कहा कि कम से कम 69 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन 83 अभी नहीं मिले हैं।

गुयाना के लोक निर्माण मंत्री जुआन एडगिल ने रविवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कैप्टन और क्रू के दूसरे सदस्य अब पुलिस कस्टडी में हैं।

एडगिल ने कहा, “सर्च और रेस्क्यू अभी जारी है। जो परिवार अपने प्रियजनों के लिए हमारे पास आए हैं, हम उन्हें ढूंढने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।”

अधिकारियों ने बताया कि एमवी बारिमा राजधानी जॉर्जटाउन से पोर्ट कैतुमा गांव जाते समय नॉर्थ अटलांटिक तट से लगभग सात मील दूर पलट गई।

अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि नाव में 133 लोग थे, लेकिन बोर्डिंग प्रक्रिया की फुटेज देखने के बाद उन्होंने पता लगाया कि उसमें 179 लोग थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को शनिवार रात करीब 11 बजे घटना को लेकर एक फोन आया, जिसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एडगिल ने बताया कि अंधेरा होने और ऐसे जहाजों की कमी, जिनमें स्कैनर लगे हों और जो पानी में बचे लोगों की तलाश कर सकें, के कारण शुरुआती राहत एवं बचाव अभियान प्रभावित हुआ। इस वजह से बचाव दल को जीवित लोगों की खोज के लिए केवल आंखों और आवाज के सहारे काम करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बाद में तेल और गैस क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने स्कैनर से लैस जहाज उपलब्ध कराए। इसके साथ ही सरकार ने फेरी के भीतर शवों की तलाश के लिए गोताखोरों को भी तैनात किया। अधिकारियों ने खोज अभियान का दायरा भी 400 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 1,040 वर्ग किलोमीटर (401 वर्ग मील) कर दिया है।

एडगिल ने रविवार दोपहर शुरुआत में कहा था कि फेरी संचालक की ओर से लापरवाही के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि रविवार शाम उन्होंने जानकारी दी कि फेरी के कप्तान और चालक दल के कम से कम एक अन्य सदस्य की जांच में गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement