सरकार की खतरनाक नीतियों के खिलाफ जापान में हजारों लोगों का विरोध-प्रदर्शन

बीजिंग, 30 मई । टोक्यो में नेशनल डाइट बिल्डिंग के सामने हजारों जापानी नागरिकों ने 29 मई की शाम को साने ताकाइची सरकार की कई खतरनाक नीतिगत कार्रवाइयों के विरोध में एक युद्ध-विरोधी रैली निकाली।

रैली का विषय था, 'युद्ध रोकना।' रैली में प्रदर्शनकारियों ने 'विनाशकारी हथियारों के निर्यात का विरोध करो' और 'युद्ध का धंधा बंद करो' जैसे नारे लिखे बैनर पकड़े हुए थे और 'युद्ध नहीं', 'सैन्य विस्तार का विरोध करो' और 'शांति की रक्षा करो' जैसे नारे लगाते हुए साने ताकाइची सरकार की नीतिगत कार्रवाइयों के प्रति अपनी असंतुष्टि व्यक्त की।

प्रदर्शनकारी मात्सुजावा ने कहा कि उन्हें दृढ़ता से लगता है कि जापान तेजी से सैन्यीकरण की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रमाण ताकाइची सरकार द्वारा संविधान के अनुच्छेद 9 में संशोधन करने और जासूसी-विरोधी कानून लागू करने के प्रयास हैं। मात्सुजावा ने कहा कि ये उपाय द्वितीय विश्व युद्ध से पहले के जापान की याद दिलाते हैं। 'मेरा बच्चा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है, और मुझे लगता है कि अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो मैं अपने बच्चों के लिए एक शांतिपूर्ण जापान नहीं छोड़ पाऊंगा।'

गौरतलब है कि ताकाइची सरकार एक साथ घरेलू स्तर पर सैन्य विस्तार को बढ़ावा दे रही है और पड़ोसी देशों के साथ सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। 28 मई को, ताकाइची ने जापान दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने फिलीपींस को विध्वंसक पोतों सहित रक्षा उपकरणों के जापान के निर्यात को बढ़ावा देने पर कई समझौतों पर सहमति व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement