यूईएफए चैंपियंस लीग: पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में करीब 400 लोग गिरफ्तार

पेरिस, 31 मई । यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मन (पीएसजी) ने आर्सेनल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में जश्न का माहौल छा गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुशी से लोग इतने उतावले हो गए कि पुलिस को 400 लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा।

बता दें कि हंगरी के बुडापेस्ट में पीएसजी ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। इसके बाद फ्रांस की राजधानी में जश्न का माहौल छा गया। फ्रांसीसी दैनिक 'ले मोंडे' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे चैंप्स-एलिसीज पर 20,000 से ज्यादा लोग जश्न मना रहे थे, जबकि पुलिस बल भीड़ को काबू करने के लिए अभियान चला रही थी।

'ले मोंडे' की ओर से जानकारी दी गई कि एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया, एवेन्यू के पास एक कियोस्क में आग लगा दी गई और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कम से कम छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस के 15वें जिले के मेयर के कार्यालय ने शनिवार शाम को घोषणा की कि रविवार को एफिल टॉवर के पास चैंप डी मार्स में पीएसजी की जीत के जश्न में होने वाली परेड के लिए लगभग 100,000 लोगों के जुटने की उम्मीद है।

फ्रांस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पिछले साल, जब पीएसजी ने इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियंस लीग जीता था, तब दो लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।

पुस्कास एरिना में मौजूद 18,000 प्रशंसकों और पेरिस, पूरे फ्रांस तथा दुनिया भर में लाखों समर्थकों की हौसला-अफजाई के बीच, 'रूज एट ब्लू' (पीएसजी) ने यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान के साथ अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में 60वां खिताब जोड़ लिया है।

इस नए खिताब के साथ, पीएसजी की ओर से अपनी स्थापना के बाद से जीती गई ट्रॉफियों की संख्या 60 हो गई है, जिसमें 2011 में कतर स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट्स के आने के बाद से जीती गई 42 ट्रॉफियां शामिल हैं।

लगातार पांचवीं बार फ्रांसीसी चैंपियन का ताज पहनने के बाद, पेरिस सेंट-जर्मेन 21वीं सदी की दूसरी ऐसी टीम भी बन गई है जो अपनी घरेलू लीग जीतने के साथ-साथ लगातार दो बार चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची है; उसने मैनचेस्टर यूनाइटेड (2008–09) के नक्शेकदम पर चलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement