दुनिया - पेज 109
तीन महीने के इंतजार के बाद एलएनजी टैंकर 'दिशा' सफलतापूर्वक हॉर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए गुजरात के दहेज पहुंचा है। यह टैंकर शुक्रवार सुबह लगभग 7:32 बजे दहेज एलएनलजी टर्मिनल पर आया।
न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी पोर्ट और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी समुद्री ट्रैफिक पर लगी रोक हटा दी है।।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शिकागो में ओबामा प्रेसिडेंशियल सेंटर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उनकी कड़ी आलोचना की।
ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था ने घोषणा की है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के आवागमन से जुड़े अनुरोधों के त्वरित निपटारे का आदेश जारी किया है। यह कदम तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के उद्देश्यों के अनुरूप लिया गया है।
अमेरिका और ईरान ने युद्ध की समाप्ति के लिए मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं। चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिजनों के बीच किए गए एक सर्वे से जाहिर है कि 90.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में अमेरिकी सरकार ने अपना निर्धारित रणनीतिक लक्ष्य पूरा नहीं किया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और 'एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस' (आसियान) के प्रतिनिधिमंडलों ने गुरुवार को रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में कजान घोषणा पत्र को मंजूरी दी। इसके साथ ही दोनों पक्षों की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया।
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर का कतर सरकार ने भी स्वागत किया और इसे शांति, बातचीत और क्षेत्रीय स्थिरता की ओर बढ़ता कदम बताया है।
अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रहे संघर्ष और तनाव को खत्म करने के लिए गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का मकसद दोनों पक्षों के बीच सीजफायर को बढ़ाना और होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग ट्रांजिट फिर से शुरू करना है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ हुए समझौते को ऐतिहासिक कूटनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते ने मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध को टाल दिया, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का रास्ता बनाया और ईरान को स्थायी रूप से परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


