दुनिया - पेज 117
13 जून को ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सर्वोच्च नेता दिवंगत अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह, जुलूस और दफ़नाने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल 'विराट 1' इंजन फेल होने की वजह से बड़े हादसे का शिकार हो गया। ओमान में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि जहाज के डूबने के बाद सभी भारतीय क्रू मेंबर्स को निकाल लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीस में 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन किया। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर हमले किए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य रूस पर दबाव बढ़ाना और उसे युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना है।
ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि उसे ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज ‘विराट 1’ से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है। इस जहाज पर 14 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे।
ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े जहाज में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण एक भारतीय की गुरुवार को मौत हो गई थी। मृतक का नाम निशांत उर्थनाथन था और वो 'एमटी सेलेस्टियल' जहाज में थे।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही कूटनीतिक कोशिशों को सकारात्मक रूप देने के इरादे से रविवार को कतर का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंच गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, यह दौरा पिछले हफ्ते हुई वार्ताओं के बाद द्विपक्षीय बातचीत को आगे बढ़ाने और राजनयिक प्रक्रिया में आई प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही पत्नी फरदौसा मोहम्मद रोबल रविवार को एक ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर इजरायल में होंगे। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है।
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और भारत-अमेरिका संबंधों की समर्थक मैरी मिलबेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे अगले हफ्ते जी-7 शिखर सम्मेलन में होने वाली अपनी प्रस्तावित मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका-भारत संबंधों को 'ठीक' करें और भारतीय लोगों का 'भरोसा वापस जीतें'।।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास चल रहे जहाजों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने के खिलाफ चेतावनी दी है। इससे जुड़ा सार्वजनिक समुद्री रेडियो चैनल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


