दुनिया - पेज 118
फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ के तट के पास 8 जून को आए 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप में कम से कम 61 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 लोग अब भी लापता हैं। इस आपदा में 1,403 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में अमेरिकी सेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे जंगल में आग लग गई। पायलट ने दुर्घटना से पहले इजेक्ट कर लिया था और उसे केवल मामूली चोटें आईं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खोल दिया जाएगा।
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की याद में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत चार जुलाई से होगी। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी उनकी स्मृति में गठित मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में दी गई है।
दार्शनिक व लेखक आचार्य प्रशांत ने 12 जून को ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित किया। ‘इंडियन रूट्स, ग्लोबल विंग्स’ विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने भारतीय दर्शन और वेदांत के संदेश को वैश्विक संदर्भ में रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को धन्यवाद दिया।
फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। इंतजार में खड़े लोगों ने पीएम के पहुंचते ही 'मोदी मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी।
फ्रांस में अगले हफ्ते जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी फ्रांस पहुंचने वाले हैं।
इजरायल के दक्षिणी लेबनान पर हमलों के बीच लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा है कि देश एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां उसे तय करना होगा कि वह कानून के हिसाब से चलने वाला मजबूत देश बनेगा या फिर हथियारबंद गुटों के प्रभाव में रहेगा।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


