दुनिया - पेज 14
इस साल की संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की जनरल डिबेट 22-26 सितंबर और 28 सितंबर को होने वाली है। उत्तर कोरिया न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में एक उप मंत्री स्तर का अधिकारी भेज सकता है।
भारतीय बचाव दल नेपाल में बाढ़ से तबाह क्षेत्रों में खोज, बचाव और राहत कार्यों में नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं, जबकि विशेष सुरंग बचाव दल अवरुद्ध हिस्सों को साफ करने और अभी भी फंसे हुए लोगों की तलाश करने के प्रयासों को तेज कर रहे हैं।।
यमन की ओर से बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। एक सैन्य अधिकारी की ओर से सिन्हुआ को बताया गया कि यमन के लड़ाकू विमानों ने होदेइदाह और ताइज के पश्चिमी प्रांतों में हूती-कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए।
सीरिया में विस्फोटक हथियारों और बारूदी सुरंगों से लोगों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसी ने इसको लेकर चेतावनी दी है।
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वायुसेना एवं एयर डिफेंस कमांडर मेजर जनरल राशिद मोहम्मद अल शम्सी से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
पश्चिमी यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज होने से पिछले दो दिनों में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार से शुरू हुई झड़पों में 40 सरकारी सैनिक और 50 हौती लड़ाके मारे गए हैं।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को उनकी सरकार के इटली गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने पर बधाई दी थी।
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी सामरिया के कबातिया इलाके में आतंकवाद के विरुद्ध एक ऑपरेशन पूरा किया। इस ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादियों को पकड़ा गया।
नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता लोगों के परिवार अब भी अपनों के सुरक्षित मिलने की आस लगाए बैठे हैं। इन्हीं लोगों में से एक है कबीर महाजन का परिवार।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी की शुभकामनाओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष को मित्र कह कर संबोधित किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


