दुनिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया।
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 9 लोगों की मौत हो गई।
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को रक्षा खर्च, दायित्वों का साझा निर्वहन और रक्षा औद्योगिक सहयोग पर फोकस करने वाले नाटो समिट के लिए अंकारा जाएंगे। इस समिट में उनकी बैठक तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की और सीरिया के अपने समकक्ष अहमद अल-शरा के साथ तय है।
नासा के प्रशासक जैरेड आइजैकमैन ने कहा है कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को दोबारा भेजने की होड़ में अमेरिका एक बार फिर चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह मुकाबला सालों नहीं, बल्कि महीनों में तय होगा, क्योंकि दोनों देश पृथ्वी से परे मानव की स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
वेनेजुएला में पिछले महीने आए दो तेज भूकंप से हुई तबाही का मंजर बेहद खौफनाक है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
फ्रांस-स्पेन सीमा क्षेत्र में जंगल की आग रविवार को भी जारी रही। पूर्वी पाइरेनीज इलाके में ट्रेविलाच के पास शनिवार रात शुरू हुई भीषण आग तेज हवा और भीषण गर्मी के कारण फिर से भड़क उठी।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार, रविवार को यमन के लाल सागर तट के पास एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया है।।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल के समय में भारत को लेकर जो टिप्पणी की है, उसने सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिला।
भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 6–7 जुलाई, 2026 को गुवाहाटी, असम में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के नए 5,000 टन वजनी नौसैनिक डेस्ट्रॉयर ‘कांग गॉन’ से किए गए रणनीतिक क्रूज मिसाइलों और अन्य हथियारों के परीक्षणों का निरीक्षण किया। उन्होंने युद्धपोत को अगले दो महीनों के भीतर नौसेना में शामिल करने का आदेश भी दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


