दुनिया - पेज 172
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव भेज दिया है। ईरान के ड्राफ्ट प्रस्ताव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
रूस और यूक्रेन ने रविवार को एक-दूसरे पर तीन दिन के युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
हंतावायरस संक्रमण से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस से निकाले गए 20 ब्रिटिश नागरिकों को ब्रिटेन लौटने के बाद अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटिश प्रशासन ने निगरानी और सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है।
ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान ने सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत खत्म करने, ईरान के खिलाफ और हमला न करने की गारंटी देने और अमेरिका के प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने का प्रस्ताव दिया है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम की निगरानी अब अमेरिकी 'स्पेस फोर्स' कर रही है।
हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस से निकाले गए स्पेनिश यात्रियों को लेकर पहला विमान रविवार को स्पेन के कैनरी द्वीप से मैड्रिड के लिए रवाना हो गया।।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा ने देशों के बीच बहुआयामी सहयोग को नई गति दी है। यह यात्रा न केवल विकास सहयोग को मजबूत करती है, बल्कि भारत और कैरेबियाई क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी गहरा बनाती है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता को उसकी कमजोरी न समझने की हिदायत दी है। रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में पेजेश्कियन ने अपनी बात रखी।
फिनलैंड के लोगों ने अर्थव्यवस्था और तकनीक के मामले में यूरोपीय संघ की अमेरिका और चीन पर निर्भरता कम करने का समर्थन किया है। इसको लेकर एक सर्वे किया गया, जिससे पता चला है कि फिनलैंड के लोगों ने यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिका और चीन पर अपनी आर्थिक और तकनीकी निर्भरता कम करने का समर्थन किया है।
हंता वायरस प्रकोप के कारण चर्चा में आया एमवी होंडियस क्रूज जहाज रविवार को पोर्ट ऑफ ग्रैनाडिला पहुंचा। इसमें 140 से ज्यादा लोग सवार हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


