दुनिया - पेज 181
सेंट्रल चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा प्लांट में बड़े धमाके की जानकारी सामने आई है। चीनी अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए।
व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारने के बाद कुछ समय के लिए वहां लॉकडाउन लगा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उस व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी।
अमेरिका में भारतीय अमेरिकी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत का स्वागत किया है। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक जनादेश" और राज्य में शासन, सुरक्षा और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर शिप मूवमेंट से जुड़े हालात में कुछ देशों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का जिक्र किया है। उन्होंने इस मामले में दक्षिण कोरिया को भी शामिल होने की बात कही है।
होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के एक जहाज पर धमाके के बाद आग लगने की खबर सामने आई है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने सोमवार को अपने जहाज पर संभावित हमलों की पुष्टि की है।
चीन में भारत के नए राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने सोमवार को बीजिंग में चाओयांग पार्क स्थित जिंताई आर्ट म्यूजियम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यभार संभाला।।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा है कि अमेरिका की तरफ से दिए गए प्रस्ताव की ईरानी अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि दोनों पक्षों के बीच लड़ाई रोककर सुलह हो सके।।
ईरान ने सोमवार को अमेरिका की सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना इस जलडमरूमध्य के करीब आने या इसमें प्रवेश करने की कोशिश करेगी, तो उस पर हमला किया जाएगा।
ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद सुलह को लेकर अब तक कोई बात नहीं बन पाई है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के 14-पॉइंट वाले प्रस्तावित प्लान पर जवाब दिया है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। जमैका के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


