दुनिया - पेज 20
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि भारत-रूस संबंध विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के सिद्धांतों के आधार पर मजबूत होते जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'व्यक्तिगत ध्यान' ने मदद की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत सोमवार को 'छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह के लिए बिश्केक एरिना में पहुंचे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को एक मंच पर लाती है, जहां वे पारंपरिक खेलों, संस्कृति और घुमंतू सभ्यताओं की विरासत का उत्सव मनाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के साथ अहम बैठक की। दोनों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ समिट के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं। रविवार को हवाई अड्डे पर किर्गिज गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन, आदिलबेक कासिमालीव ने उनका स्वागत किया।
ग्रेटर टोरंटो आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों की जिम्मेदारी केवल अपने रहने वाले देश के प्रति ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के प्रति भी है। इस दौरान दो हजार से अधिक हिंदुओं और समुदाय के सदस्य उपस्थित हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उज्बेकिस्तान के सफल दौरे को पूरा कर यात्रा के अगले पड़ाव किर्गिस्तान पहुंचे। प्रधानमंत्री ने ताशकंद दौरे को याद करते हुए कहा कि इस यात्रा ने दिखाया कि उज्बेकिस्तान में भारत की संस्कृति, इतिहास, भाषाओं और विचारों के प्रति लोगों का लगाव लगातार बढ़ रहा है।
अमेरिका के एरिजोना में शनिवार को ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच इलाके में अचानक आई बाढ़ से स्थिति बिगड़ गई। अमेरिकी नेशनल पार्क सर्विस के अुनसार, घटना के बाद 20 से ज्यादा लोगों के लापता हैं।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बिया के बेलग्रेड में यूगोस्लाविया संग्रहालय और यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो की समाधि स्थल हाउस ऑफ फ्लावर्स का दौरा किया। वह गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) की उच्चस्तरीय स्मृति बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए सर्बिया पहुंचे हैं।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी हवाई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त हमला किया है। यह कार्रवाई रविवार रात ईरान के लारक द्वीप पर हुए कथित अमेरिका-इजरायल हवाई हमले के जवाब में की गई है।
अमेरिकी सेना ने रविवार (स्थानीय समय) को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने यह जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


