दुनिया - पेज 203
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) ने कहा है कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर अपना नियंत्रण और निगरानी बनाए रखेगा।।
हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम ने कहा कि इजरायल के साथ संघर्ष-विराम का मतलब पूरी तरह से हमले बंद होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान में किसी तरह का उल्लंघन करता है, तो उसका जवाब दिया जाएगा।
भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत का पक्ष रखा है।
ईरान-यूएस के बीच अस्थाई सीजफायर जारी है लेकिन बयानबाजी दोनों ही ओर से खूब हो रही है। आक्रामक अंदाज में सवाल किए और जवाब दिए जा रहे हैं।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की रविवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय भारत यात्रा को भारत और दक्षिण कोरिया के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है। यह दौरा आर्थिक सहयोग से आगे बढ़कर सुरक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को भी मजबूती देने वाला माना जा रहा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया कि वह ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर समुद्री नाकेबंदी लगातार जारी रखेगा।।
बांग्लादेश के सरकारी बांग्लादेश शिपिंग कॉर्पोरेशन (बीएससी) का मालवाहक जहाज एमवी बांग्लार जॉयजात्रा को होर्मुज स्ट्रेट से निकलने की इजाजत नहीं मिली। बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आरजीसीए) से ट्रांजिट की मंजूरी न लेने की वजह से आगे बढ़ने नहीं दिया।
बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों संग पाकिस्तानी आर्मी की ज्यादती का सिलसिला जारी है। एक बड़े सामाजिक और मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि हाल ही में पाक सेना ने पांच बलूचों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जान से मार डाला, वहीं चार अब तक लापता बताए जा रहे हैं।
ईरान ने शनिवार को अपने पूर्वी हिस्से से गुजरने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अपना एयरस्पेस थोड़ा खोल दिया है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
लेबनान और इजरायल के बीच 10 दिनों का सीजफायर हुआ है। लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि अब उनका फोकस स्थायी समझौते पर होना चाहिए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


