दुनिया - पेज 263
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम की अपील की। साथ ही लेबनान की संप्रभुता और स्थिरता बहाल करने की बात कही।
पश्चिमी इराक में यूएस एयर फोर्स के केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान हादसे में सभी छह क्रू सदस्यों की मौत की पुष्टि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने की।
अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई, घायल हो गए हैं और अमेरिकी हमलों के बीच देश की सैन्य नेतृत्व संरचना संघर्ष कर रही है।
इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वीजा सेवाओं का निलंबन 20 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों की सभी कांसुलर सेवाएं भी फिलहाल स्थगित रहेंगी।
अमेरिका ने पहली बार युद्ध में अपने नए 'प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल' (सटीक मार करने वाली मिसाइल) का इस्तेमाल किया है। यह हमला ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान किया गया।
पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच नेपाल सरकार ने ईरानी नागरिकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा रोकने का फैसला किया है। नेपाल के आव्रजन विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बेरूत, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान के कई क्षेत्रों में हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह ध्वस्त करने का दावा किया। कई हवाई हमले गुरुवार को किए गए।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने शुक्रवार को काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका इलाकों में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा की।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 10 साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बावजूद, पीएम मोदी ने खुद को 'सत्ता के अहंकार' (घमंड) से दूर रखा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


