दुनिया - पेज 265
पेइचिंग समयानुसार, 12 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे, 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र का समापन समारोह राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में आयोजित किया गया। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित पार्टी एवं देश के नेताओं ने समापन सत्र में भाग लिया।
मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश ईंधन की खपत को कम करने के उपाय ढूंढ रहे हैं।
मिडिल ईस्ट में ईरान की ओर से जारी हमलों की वजह से चिंता का माहौल बना हुआ है। ईरान पश्चिम एशिया के देशों में अलग-अलग ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान के इन हमलों की कड़ी आलोचना भी की जा रही है।
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को बचाने का प्रयास लगातार कर रही है। इसी के तहत ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन बार बात की। ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी ने वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत की पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार 11 मार्च को कर दिया गया।
अमेरिका और चीन का द्विपक्षीय व्यापार कम होकर ग्लोबल ट्रेड का केवल दो प्रतिशत रह गया है, जो कि 2024 में 2.7 प्रतिशत था। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
बुधवार को इराक के बसरा के पास एक अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर ईरान ने हमला कर दिया। इस हमले में टैंकर पर काम करने वाले एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। इराक में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान ने भारत के झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। इसका मकसद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखना है।
पश्चिम एशिया में ईरान की ओर से जारी हमलों के बीच फ्लाइट्स के संचालन पर काफी असर पड़ रहा है। हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी संख्या में दूसरे देशों के नागरिक फंसे हुए हैं।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ नीति को लेकर झटका मिलने के बाद अमेरिकी सरकार ने अब एक नया दांव खेला है। अमेरिका ने 16 देशों के खिलाफ बड़ी व्यापार जांच की शुरुआत की है। इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


