दुनिया - पेज 279
पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। जवाब में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए और बहरीन, कुवैत व कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने दावा किया है कि यूएस-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के किसी परमाणु केंद्र को फिलहाल नुकसान पहुंचने के संकेत नहीं मिले हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड में हैं।
ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी का कहना है कि शांति स्थापित करने को लेकर उनकी अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश में “कई” यूएस वॉरप्लेन क्रैश हुए हैं, लेकिन सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।
ईरान ने सोमवार को दावा किया कि कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक विमान को क्रैश होते और हवा में ही पायलट को इजेक्ट करते देखा जा सकता है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने कनाडाई समकक्ष पीएम मार्क कार्नी से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की, जिसमें द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर मुख्य फोकस है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उसकी वायु सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई अभियान चलाया। यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है।
अमेरिका के कई रिटायर्ड जनरल, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ और थिंक टैंक के प्रमुखों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को ऐतिहासिक सैन्य अभियान कहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


