दुनिया - पेज 39
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निवेश आकर्षित करने और 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में भागीदारी को मजबूत करने के मकसद से अपने विदेशी दौरे के अमेरिकी चरण की शुरुआत की।
भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह आर्मेनिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के तहत वह आर्मेनिया की राजधानी येरेवान पहुंचे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्होंने पेंटागन प्रमुख को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को "काफी हद तक" कम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ये अभ्यास न केवल "खर्चीले" हैं, बल्कि उत्तर कोरिया को पूरी तरह से अनुचित और शत्रुतापूर्ण संकेत भी देते हैं।
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रविवार को नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। सेना प्रमुख की यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इजरायली सेना ने रविवार को दावा किया कि दक्षिणी लेबनान में किए गए हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के बद्र रीजनल डिवीजन के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। लेबनानी मीडिया के अनुसार इस हमले में 4 लोगों की मौत हुई है।
हंगरी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 10 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एम3 मोटरवे (राजमार्ग) पर मेजोकेरेजटेस शहर के पास पोलैंड में रजिस्टर्ड टूरिस्ट बस खाई में गिर गई।
इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत की सरकार ने फ्लोरेस द्वीप में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 14 दिनों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया की स्थिति घोषित कर दी है। यह अवधि 15 से 28 अगस्त तक लागू रहेगी।
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स की एक स्टडी में सामने आया है कि ब्लड प्रेशर की एक मौजूदा दवा बच्चों में होने वाली दुर्लभ और जानलेवा मस्तिष्क बीमारी की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकती है।।
जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग बढ़ाने को तत्पर है। यही वजह है कि जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी इस सप्ताह दो ऐसे देशों का दौरा करेंगे जो इस क्षेत्र के मजबूत सहयोगी हैं।
अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


