दुनिया - पेज 60
फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू से हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए और एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रिक गाड़ी की नीतियों को लेकर अपना हमला फिर से शुरू किया है। उन्होंने मिशिगन में ऑटोमोबाइल वर्कर्स से कहा कि कंज्यूमर्स को इलेक्ट्रिक और इंटरनल-कंबशन गाड़ियों में से चुनने की इजाजत होनी चाहिए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चुनाव के पहले चरण के दौरान हिंसक झड़पें, चुनावी धांधली के आरोप और एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या जैसी घटनाएं हावी रहीं। गठबंधन सहयोगियों ने एक-दूसरे पर चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने पीएसी-3 एमएसई इंटरसेप्टर और थाड (टीएचएएडी) मिसाइल डिफेंस सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले अहम पुर्जों की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए एल 3 हैरिस और लॉकहीड मार्टिन के साथ सात साल के दो फ्रेमवर्क समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।।
अमेरिका की एक लॉमेकर ने ऐसा विधेयक पेश किया है, जिसके तहत एआई चैटबॉट बनाने वाली कंपनियों को नाबालिगों के लिए ऐसे फीचर उपलब्ध कराने से रोका जाएगा, जो भावनात्मक निर्भरता, अत्यधिक उपयोग और लत को बढ़ावा देते हैं।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती करने की अपील करते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विस्तार को देखते हुए देश में दुनिया की सबसे कम उधारी दरें होनी चाहिए।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका के हथियार भंडार को तेजी से दोबारा तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य मदद देने के कारण हथियारों के भंडार में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी भविष्य के संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।
नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडुना में रविवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें बच्चों समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हमले की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने सोमवार को करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना हुए। वहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अहम बैठक होगी।
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने काला सागर में रूसी पोर्ट्स की ओर जाने और आने वाले विदेशी जहाजों के लिए खतरे को लेकर एक बयान जारी किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


