दुनिया - पेज 62
मोहम्मद शाहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 24 जुलाई को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, इसका कारण वर्तमान सरकार का दबाव इसके पीछे का मुख्य कारण बताया गया।
स्पेन हाल के वर्षों में जंगलों की सबसे विनाशकारी आग का सामना कर रहा है। मैड्रिड क्षेत्र और पड़ोसी अवीला प्रांत में भीषण आग तेजी से फैल रही है, जिसके चलते हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार लगभग 13 रात हुए हमलों के बाद अब दोनों तरफ से इस पर विराम लगा दिया गया है। अमेरिका के बाद ईरान ने भी हमले रोकने का ऐलान किया।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर एक बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मेयर ममदानी माना है कि उनके पास इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार नहीं है।
मन की बात के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी उपलब्धियों और आम लोगों की बात की। कार्यक्रम में उन सफलताओं को भी रेखांकित किया गया, जिनमें भारतीय धुरंधरों ने विदेशों में देश का नाम रोशन किया या भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली।
फ्रांस और स्पेन में लगी जंगल की आग ने शनिवार को भीषण रूप ले लिया। इस कारण रविवार को हजारों लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली।
इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी एरबिल के ऊपर शनिवार को एक ड्रोन को मार गिराया गया।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाज़ी को एक ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद पूछताछ के लिए तलब किए जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मामला केवल एक राजनीतिक बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि पाकिस्तान में राजनीतिक अभिव्यक्ति और सार्वजनिक विमर्श पर बढ़ते सरकारी नियंत्रण को दर्शाता है।
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को फिर से कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद है कि सऊदी अरब, इजरायल के साथ संबंध सामान्य करेगा। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई कि सऊदी अरब प्रस्तावित नागरिक परमाणु समझौता को लेकर बड़ी समझ के हिस्से के तौर पर अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन साथ ही उसकी सरकार बातचीत भी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने पर सहमत होता है तो कूटनीतिक समाधान उनकी पहली पसंद रहेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


