दुनिया
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने अमेरिका के साथ बातचीत में लेबनान का इस्तेमाल 'मोल-भाव के मोहरे' के रूप में करने के लिए ईरान की कड़ी आलोचना की है। साथ ही, उन्होंने हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम की भी आलोचना करते हुए कहा कि लेबनान के लोग युद्ध से थक चुके हैं और शांति से जीने के हकदार हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ब्रिटेन, डेनमार्क और कुवैत को लगभग 3 अरब डॉलर के संभावित विदेशी सैन्य सौदों को मंजूरी दे दी है। इनमें लंबी दूरी की मारक मिसाइलें, विमान सुरक्षा प्रणाली और ड्रोन-रोधी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे ईरान के चार हमलावर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इसके साथ ही, अमेरिका सेना ने ईरान के तटीय रडार ठिकानों पर हमले किए हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वहां की स्थिति अच्छी दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।
भारत और ग्रीस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन) के 14वें दौर की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर भी सहमति जताई।
अमेरिकी राइड-हेलिंग कंपनी उबर ने शुक्रवार को नेपाल में आधिकारिक रूप से अपनी सेवाएं शुरू कर दीं। इसके साथ ही नेपाल दक्षिण एशिया में पिछले एक दशक के दौरान उबर का पहला नया बाजार बन गया है।
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी सामरिक और रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति में ट्रंप प्रशासन के ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर तीखी बहस हुई। वित्त वर्ष 2027 के नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (एनडीएए) पर चर्चा के दौरान इस युद्ध की लागत, रणनीति और अमेरिका की वैश्विक प्राथमिकताओं पर इसके असर को लेकर गहरे मतभेद सामने आए।
भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित भारत-लैटिन अमेरिका और कैरेबियन राउंडटेबल में बोलते हुए अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने भारत और अर्जेंटीना के बढ़ते संबंधों को दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने भारत और अर्जेंटीना के बीच आपसी पूरकता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और हमें मिलकर काम करना है।
भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वियतनाम की राजधानी हनोई में एक नए बौद्ध केंद्र का उद्घाटन किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


