दुनिया - पेज 69
हाल ही में चीनी पनडुब्बी से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल के प्रक्षेपण का समय जितना ध्यान आकर्षित करना चाहिए था, उतना नहीं कर पाया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में उलझा हुआ है, जिससे इस घटनाक्रम पर अपेक्षित स्तर की निगरानी और चर्चा नहीं हो सकी।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि मध्य पूर्व में तैनात 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक पूरी तरह सतर्क हैं। अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों का एक और दौर पूरा कर लिया है।
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को प्रमुख नेता बनाया गया। हालांकि, अयोतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी सुप्रीम मोजतबा को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।
पश्चिम एशिया के हालात बेहद संवेदनशील हैं। अमेरिका-ईरान में संघर्ष विराम की उम्मीद हर गुजरते दिन के साथ धुंधलाती जा रही है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर इजरायली नेताओं ने उन्हें चौतरफा घेर लिया। अमेरिका में इजरायली राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने ममदानी पर पलटवार करते हुए कहा कि नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की आपकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई रूस के आधिकारिक दौरे पर मास्को पहुंच चुकी हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने रविवार को इसकी पुष्टि की, हालांकि रूसी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ही इसकी जानकारी दे दी थी।
रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है। रविवार को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
अमेरिका और ईरान में जारी हमलों के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान के साथ हाल ही में हस्ताक्षर किए गए शांति समझौते का अमेरिका की ओर से उल्लंघन किया जाना एक बार फिर यह साबित करता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन की कोई कीमत नहीं है और वह अमान्य है।।
अजरबैजान में भारत के दूतावास ने बाकू स्थित अपने परिसर में भारत की यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स (विश्व धरोहर स्थलों) पर एक स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपविदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ शांति समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना बंद कर दिया है। वाशिंगटन ने समझौते के तहत अपने वादों को तोड़ा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


