दुनिया - पेज 77
बांग्लादेश में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अचानक हुए निधन से पूरी दुनिया स्तब्ध है और उन्हें करीब से जानने वाले लोग भी बेहद मायूस हैं। इजरायल के पक्ष में हमेशा अपनी आवाज बुलंद करने वाले ग्राहम के देहावसान पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर खाड़ी देशों पर भी दिखाई देने लगा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।
वियतनाम के शीर्ष नेताओं ने रविवार को टूरिस्ट नाव हादसे के बाद भारतीय नेताओं के प्रति अपनी संवेदना जताई। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी।
वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग ने फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटने की घटना की पूरी जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत हो गई थी।
ईरान और अमेरिका के बीच हवाई हमले बढ़ गए हैं। टकराव की रफ्तार में इजाफा पूरी दुनिया के लिए चिंता की वजह बना हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड समेत तीन देशों का छह दिवसीय दौरा खत्म कर चुके हैं। पीएम मोदी के दौरे के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने जानकारी दी है कि न्यूजीलैंड और भारत एक नए समझौते पर सहमत हुए हैं जो हमारे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर आधारित है।
कनाडा के टोरंटो में एक स्ट्रीट फेस्टिवल के पास हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी।
ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट से नेविगेशन को लेकर तकनीकी और राजनीतिक बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गए हैं। ओमान न्यूज एजेंसी की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए दोनों पक्षों ने मस्कट में स्ट्रेट में सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी सुनिश्चित करने पर बातचीत की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के प्रमुख समाचार संस्थानों और द न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों पर तीखा हमला करते हुए अपने रिकॉर्ड का बचाव किया और मीडिया पर 'फेक न्यूज' फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) ने पत्रकारों को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश की निंदा की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


