दुनिया - पेज 78
-
ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में संभावित बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। यह वही वीजा श्रेणी है जिसका उपयोग हर साल हजारों भारतीय पेशेवर अमेरिका में नौकरी करने के लिए करते हैं।
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए यूक्रेन प्रतिबद्ध है।
-
अमेरिका जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि मिनेसोटा में एक मनी ट्रांसफर कंपनी में काम करने वाले मेक्सिको के एक नागरिक पर आरोप है कि उसने मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली ड्रग कार्टेलों में से एक के लिए 750,000 डॉलर की कथित ड्रग कमाई को मनी लॉन्ड्रिंग करने में मदद की।।
-
अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों के लॉमेकर्स के एक समूह ने ट्रंप प्रशासन से मांग की है कि अमेरिकी नागरिकों और कंपनियों को चीन और रूस की सिविलियन खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने से रोका जाए। लॉमेकर्स का कहना है कि मौजूदा कमियों की वजह से विदेशी दुश्मन देश अमेरिका की एडवांस्ड सर्विलांस, साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी हासिल कर सकते हैं।
-
अमेरिकी का कनाडा के साथ व्यापारिक टकराव और तेज हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का सबसे 'मुश्किल और गलत' ट्रेडिंग पार्टनर बताया और कहा कि अमेरिकी बाजार तक पहुंच के बिना कनाडा की अर्थव्यवस्था टिक नहीं पाएगी।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से सभी समुद्री बारूदी सुरंगों (माइंस) को हटा दिया गया है या निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि यदि कोई नया जहाज या नाव इस क्षेत्र में बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश करती है, तो उसे तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा।
-
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल की 2013 के दुष्कर्म मामले में सरेंडर से छूट देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।
-
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के शीर्ष संगठन नैसकॉम ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी को इस कार्यक्रम के मूल उद्देश्य के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यह कार्यक्रम उन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से कुशल पेशेवरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था, जहां अमेरिका में कौशल की कमी होती है।
-
टाइफून नंबर 18 के खतरे को देखते जापान में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ओकिनावा के डाइटो द्वीप समूह के पास बहुत तेज ताकत से बढ़ रहा यह तूफान 26 तारीख तक मुख्य द्वीप और अमामी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।
-
अमेरिकी शिक्षा सचिव लिंडा मैकमोहन ने कहा कि स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए सुरक्षा उपाय होने चाहिए और इसे कभी भी टीचर की जगह के तौर पर नहीं देखना चाहिए।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.