दुनिया - पेज 83
-
ढाका के बंगबंधु एवेन्यू में अवामी लीग की रैली पर हुए 2004 के घातक ग्रेनेड हमले की 22वीं बरसी पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस घटना को देश के इतिहास के सबसे 'क्रूर और शर्मनाक' अध्यायों में से एक बताया।।
-
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हैती, वेनेजुएला, आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा और क्यूबा में सुधारों जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान वैश्विक साइबर सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नादव जफरीर से मुलाकात कर भारत में कंपनी की बढ़ती भागीदारी, साइबर सुरक्षा सहयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित सुरक्षा समाधानों पर चर्चा की।।
-
दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा भारत में सबसे कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, क्योंकि कंपनी भारत में अपनी व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की मंजूरी का इंतजार कर रही है।।
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर से मिसाइल जरूरतों की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने अमेरिका से इस पर जल्द ही कोई फैसला लेने की बात कही।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर 'लगभग नियंत्रण' रखे हुए है और जल्द ही उन पर पूरी तरह नियंत्रण कर लेगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने हिज्बुल्लाह तक नकदी पहुंचाने का काम करने वाले दस लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।।
-
नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वॉशिंगटन में अमेरिका के एक वरिष्ठ व्यापार अधिकारी के साथ हुई बातचीत के दौरान नॉर्वे ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर अपनी चिंता जताई।।
-
अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने कतर को केसी-46ए एरियल रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और उससे जुड़े उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस सौदे की अनुमानित कीमत 4.5 अरब डॉलर है।
-
यूएन जनरल असेंबली (यूएनजीए) ने अगले यूएन महासचिव पद के दो उम्मीदवारों के साथ बातचीत के सत्र आयोजित किए।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.