दुनिया - पेज 85
भारत ने इंडोनेशिया के साथ मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति को लेकर करार किया। इससे एक तरफ देश के दक्षिणपूर्व एशियाई देश के साथ संबंध मजबूत होंगे और दूसरी तरफ देश की घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे सबसे बड़े सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' मेडल ऑफ ऑनर दिया है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पुर्तगाल में जंगल की आग से जला हुआ क्षेत्र पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग चार गुना बढ़ गया है। भीषण गर्मी और आग लगने के बढ़े हुए खतरे के कारण देशभर में ग्रामीण इलाकों में आग की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी को एक रणनीतिक उद्योग बताया, जिस पर अमेरिका को हावी होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि डिजिटल एसेट्स को अपनाने में नाकाम रहने पर चीन दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते वित्तीय क्षेत्रों में से एक में सबसे आगे हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, समुद्री सहयोग, रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर चर्चा की।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न वाले सप्ताहांत के दौरान देश के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेने वाली हीट वेव की लहर ने पूर्वी तट, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के पहले चरण में जकार्ता पहुंच चुके हैं। जकार्ता में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज के अपडेट के मुताबिक, 24 जून को वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,535 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर रहेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपनी सरकार के क्रिप्टोकरेंसी को समर्थन देने के फैसले का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका इस क्षेत्र में दुनिया का नेता नहीं बना तो चीन इस तेजी से बढ़ते उद्योग पर कब्जा कर सकता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


