दुनिया - पेज 87
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार, रविवार को यमन के लाल सागर तट के पास एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया है।।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल के समय में भारत को लेकर जो टिप्पणी की है, उसने सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिला।
भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 6–7 जुलाई, 2026 को गुवाहाटी, असम में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के नए 5,000 टन वजनी नौसैनिक डेस्ट्रॉयर ‘कांग गॉन’ से किए गए रणनीतिक क्रूज मिसाइलों और अन्य हथियारों के परीक्षणों का निरीक्षण किया। उन्होंने युद्धपोत को अगले दो महीनों के भीतर नौसेना में शामिल करने का आदेश भी दिया है।
ईरान में खामेनेई के आखिरी विदाई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रूस के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के पास न केवल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसा रणनीतिक दबाव का साधन है, बल्कि बाब अल-मंदेब में भी उसकी एक “बैकअप ताकत” मौजूद है।
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एआई गवर्नेंस पर पहला यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल डायलॉग आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 6-7 जुलाई को इस डायलॉग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑफिस लौटने के बाद साम्यवाद की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी साम्यवादी देश नहीं बनेगा और इस सोच को एक ऐसे खतरे के तौर पर दिखाया जिसे पिछली पीढ़ियों ने हरा दिया है और जिसे दोबारा उभरने नहीं देना चाहिए।
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तदफीन का दूसरा दिन भी भारी भीड़ और शोक के माहौल के बीच जारी रहा। राजधानी तेहरान में हजारों-लाखों लोग जनाजे में शामिल हुए और इनमें दिवंगत सुप्रीम लीडर के तीन बेटे भी शामिल थे।
भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने न्यूयॉर्क में आयोजित 'यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्यू 250' और 'सेल250' कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पोत ने हडसन नदी में आयोजित सेल परेड में भी हिस्सा लिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद पलटवार करते हुए ईरान ने कहा है कि हॉर्मुज स्ट्रेट बाहरी ताकतों के लिए सैन्य शक्ति प्रदर्शन का मंच नहीं है। ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक ने आगाह किया कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग का इस्तेमाल सैन्य ताकत दिखाने के बजाय क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


