दुनिया - पेज 88
अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस के मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इसकी जानकारी दी।
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक प्रशासन से जुड़े चार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने साझा संदेश देते हुए कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र अभी भी निरंतर विकसित होने वाली व्यवस्था है और इसकी मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। हालांकि, देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल को लेकर चारों नेताओं ने अलग-अलग आकलन पेश किए।
अमेरिका अपना 250 स्वतंत्रता दिवस (अमेरिका 250) मना रहा है। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास 'अमेरिका 250' जश्न चल रहा है।
बीते हफ्ते वेनेजुएला में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। दो भूकंपों की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,954 हो गई है, जबकि 16,592 लोग घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
दिवंगत सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई का कार्यक्रम तेहरान में जारी है। इस बीच, होर्मुज को लेकर पश्चिमी देशों की मंशा पर सवाल उठाते हुए ईरान ने स्पष्ट कहा कि "रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट किसी भी बाहरी क्षेत्रीय शक्तियों के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं है", और चेतावनी दी कि किसी भी तरह के उकसावे का बराबर जवाब दिया जाएगा।
अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ-साथ अमेरिकी सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए वाशिंगटन में शनिवार को आयोजित होने वाले 'सैल्यूट टू अमेरिका' कार्यक्रमों के शेड्यूल में बदलाव किया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन और शाम की आतिशबाजी अपने निर्धारित समय पर ही होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के बीच क्रेमलिन ने बड़ा दावा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका शहर पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि 24 जून को वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,645 हो गई है और 12,666 लोग घायल हुए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


