दुनिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पांच देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां के नेताओं के लिए भारत के खास और मूल्यवान तोहफे भी साथ ले गए।
पीएम मोदी ने नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान डच नेताओं को विशेष रूप से तैयार किए गए उपहार भेंट किए। यह उपहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कला परंपराओं को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, इटली, नीदरलैंड, स्वीडन, और नॉर्वे की यात्रा कर गुरुवार को स्वदेश लौट आए है। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कई रणनीतिक और द्विपक्षीय मसलों पर वार्ता की।
वेनेजुएला ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों ने उसके हेल्थ सिस्टम पर गंभीर असर डाला है। देश ने आरोप लगाया कि इन पाबंदियों के कारण चिकित्सा आपूर्ति, दवाइयों और स्वास्थ्य उपकरणों तक पहुंच मुश्किल हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में चल रही 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान फेफड़ों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पर एक उच्च स्तरीय साइड इवेंट को संबोधित किया। ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी भारत, जापान, फिलीपींस और जाम्बिया ने की।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि जीवाश्म ईंधन जलवायु संकट का मुख्य कारण हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ईरान के साथ शांति वार्ता के अंतिम चरण में है और वह 'सही जवाब' के लिए कुछ दिन और इंतजार करने को तैयार हैं। देखते हैं क्या होता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कोस्ट गार्ड अकादमी के दीक्षांत समारोह में छात्रों की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की इमिग्रेशन और आर्थिक नीतियों का बचाव किया और ईरान को लेकर नई चेतावनी भी दी।
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल ने अमेरिका के आरोपों के बाद क्यूबा क्रांति के नेता राउल कास्त्रो का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि राउल कास्त्रो के खिलाफ अमेरिकी सरकार की ओर से लगाए गए आरोप एक 'राजनीतिक स्टंट' हैं, जिनका कोई कानूनी आधार नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को इटली के रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2026 का 'एग्रीकोला मेडल' प्रदान किया गया। यह एफएओ का सर्वोच्च सम्मान है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


