दुनिया - पेज 91
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के परिसर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा कि अब यह द्वीपीय देश हमारी ओर आ रहा है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनका इशारा किस बदलाव की ओर था और न ही क्यूबा को लेकर किसी नई अमेरिकी नीति का ऐलान किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अब 'गोल्डन एज' (स्वर्णिम दौर) में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में लगातार गिरावट, रिकॉर्ड निवेश, शेयर बाजार की मजबूती और रोजगार में बढ़ोतरी इस बात का सबूत है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा में आयोजित थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को याद करते हुए साम्यवाद (कम्युनिज्म) पर निशाना साधा। ट्रंप ने संबोधन में कहा कि आज के समय में कम्युनिज्म अमेरिका के सामने सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है और इससे समय रहते निपटना बेहद जरूरी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली शिपिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और तेल की कीमतों में और गिरावट आने का अनुमान जताया। नॉर्थ डकोटा में एक भाषण के दौरान उन्होंने ईरान के साथ स्थिति का सकारात्मक आकलन पेश किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेरिका की 250वीं सालगिरह से पहले उनकी सरकार का मुख्य संदेश क्या होने की उम्मीद है।
कोटे डी आइवर में दो अलग-अलग घटनाओं में इस हफ्ते 69 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य लोग घायल या लापता हो गए।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा दौरे के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा सिर्फ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह 37 साल बाद नए सिरे से तैयार किए गए एयर फोर्स वन विमान की पहली आधिकारिक उड़ान भी थी। ट्रंप ने विमान की तारीफ करते हुए कहा कि यह 'शानदार विमान' है और इस उड़ान ने उनके दौरे को और भी खास बना दिया।
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने 24 जून को देश में आए शक्तिशाली भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।।
वेनेजुएला नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि 24 जून को वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,295 हो गई। इसके अलावा, भूकंप की वजह से हुई तबाही में 11,267 लोग घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


