दुनिया - पेज 94
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरे को पीएम मोदी ने ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर बताया है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब डॉलर जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 36 नागरिक मारे गए जबकि 163 घायल हो गए। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने दावा किया है कि पक्तिया, पक्तिका और कुनर के पूर्वी प्रांतों में की गई सीमा-पार सैन्य कार्रवाई में व्यापक तबाही हुई है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इराकी राष्ट्रपति निजार अमेदी और प्रधानमंत्री अली अल-जैदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकों के दौरान उन्होंने ईरान-अमेरिका के बीच हुए हालिया समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर चर्चा की।
सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस (स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती) समारोह में भारत ने अपनी मजबूत सामरिक साझेदारी और गहरी मित्रता का प्रदर्शन किया है। समारोह में भारतीय सेना की असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना के मार्चिंग दल व नौसैनिक बैंड ने शानदार भागीदारी की।
अमेरिकी वाइल्डलैंड फायर सर्विस ने बताया कि शनिवार को कोलोराडो-यूटा सीमा पर तेजी से फैल रही जंगल की आग से जूझते हुए तीन वाइल्डलैंड अग्निशमन कर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों के अनुसार, भीषण गर्मी, शुष्क मौसम और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है।
अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान अभी के लिए आपसी हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट पर अपने विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सेशेल्स का राष्ट्रीय दिवस समारोह पिछले 50 सालों में सेशेल्स के लोगों की शानदार यात्रा का सम्मान करता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूर्वी अफ्रीकी देश की विकास यात्रा में मदद करने के भारत के वादे को भी दोहराया।
वेनेजुएला नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,450 हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, डिजिटल परिवर्तन, अक्षय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, रक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और वित्तीय सहयोग समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


