दुनिया - पेज 99
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान ने साफ कर दिया है कि इस क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री आवाजाही के लिए उसके साथ सीधा तालमेल जरूरी है। सुरक्षा को नजरअंदाज करके बनाए गए किसी भी वैकल्पिक रास्ते को वह स्वीकार नहीं करेगा।
भारत के नए राजदूत प्रशांत पिसे ने शुक्रवार को ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी को विदेश मंत्रालय के जनरल दीवान में अपने नियुक्ति पत्र की प्रति सौंपी। इस मौके पर विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगी। पीएम ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगी।
उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है।
अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का ट्रैफिक दोबारा से सामान्य स्तर पर लौट रहा है और यह युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो कि 78 जहाजों के बराबर है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
अमेरिका के गृह सुरक्षा सचिव मार्कवेन मुलिन ने सांसदों को बताया कि ट्रंप सरकार यूएस वीजा प्रोसेसिंग और लीगल इमिग्रेशन सर्विस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बदलाव करने की योजना बना रहा है। इसमें एक नया मोबाइल एप्लीकेशन भी शामिल है, जिसका मकसद अप्रूवल में तेजी लाना, पेपरवर्क कम करना और दक्षता में सुधार करना है।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने बुधवार को आए दो जोरदार भूकंपों के बाद, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ फोन पर बात करने के बाद, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में एक सर्च और रेस्क्यू टीम भेजने का वादा किया।।
युद्धविराम के बाद ईरान के कृषि बाजार पर अमेरिका की नजर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि ईरान अमेरिकी कृषि निर्यात के लिए एक नया बाजार बन सकता है।
वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या पहले बताए गए 32 से बढ़कर 235 हो गई है।
ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान गुरुवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


