दुनिया
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में आयोजित वार्ता में अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। हालांकि, पाकिस्तान इस पूरी स्थिति में खुद को मध्यस्थ की तरह पेश कर रहा है, लेकिन उसकी भूमिका पर लगातार प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।
नीदरलैंड के ऑफस्लोडाइक डैम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी तारीफ की। उन्होंने इस बांध में इस्तेमाल की गई तकनीक को सीखने योग्य बताया।
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात भारतीय सेना की बटालियन आईएनडीबीएटीटी XXVI को उसके आसाधारण सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया। शांति सेना की इस टुकड़ी की तैनाती दक्षिण लेबनान में है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के हमलों से तेहरान को भले ही नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस लड़ाई का असर अमेरिकी जनता के पॉकेट पर भी हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर अब तक कोई बात नहीं बन पाई है।
नॉर्वे रविवार को 212वां संविधान दिवस मना रहा है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने नॉर्वेजियन समकक्ष एस्पेन बार्थ ई दे को इस ऐतिहासिक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
फिलिस्तीन में हमास के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर इजरायल का विरोध अब मनोरंजन के मंच तक पहुंच चुका है। वियना में आयोजित यूरोविजन सॉन्ग 2026 कॉन्टेस्ट में यूरोपीय देशों ने इजरायल के हिस्सा लेने का विरोध किया था।
लेबनान के इकॉनमी मिनिस्टर आमेर बिसात ने इजरायली हमले से उनके देश की अर्थव्यवस्था को पहुंच रहे नुकसान से रूबरू कराया है। उनके अनुसार, अनुमान है कि इससे देश को 2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
अमेरिका का विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अमेरिका लौट आया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक्स पर नाविकों की भावुक स्वदेश वापसी की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के साथ आपसी संबंध को और आगे बढ़ाकर रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस फैसले पर पीएम मोदी के डच समकक्ष और पीएम रॉब जेटन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के मौजूदा समय में यह जरूरी है कि नीदरलैंड भारत जैसे एक जैसी सोच वाले और अहम साथियों पर भरोसा कर सके।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि एक क्रूज जहाज से जुड़े कनाडाई यात्री में हंतावायरस संक्रमण की शुरुआती पुष्टि हुई है। फिलहाल उस व्यक्ति को अलग रखकर इलाज किया जा रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


